TAKE ACTION
  • HOME
  • BarterWATER
  • MISSIONS
    • PYAAS
    • BAANS
    • KESAR
    • WASUP
    • JALWA
  • UN WATER-ACTION
    • Role of Panchayat in Water Action
    • Role of Academia in WaterAction]
    • HEALING WATER MEDITATION
  • ABOUT US
    • ORGANISATION
    • PEOPLE
    • CASE STUDIES
    • CONTACT US

BarterWATER MIssion Launched at UN 2023 Water Conference

READ MORE
WaterBankFoundation
  • BarterWATER
  • MISSIONS
    • PYAAS
    • BAANS
    • KESAR
    • WASUP
    • JALWA
  • UN WATER-ACTION
    • Role of Panchayat in Water Action
    • Role of Academia in WaterAction]
    • HEALING WATER MEDITATION
  • ABOUT US
    • ORGANISATION
    • PEOPLE
    • CASE STUDIES
    • CONTACT US

अभियान में सहयोगी बनने हेतु फ़ॉर्म भरें

ENROLL

झारखंड पंचायत विकास जागरूकता अभियान

तीसरी सरकार अभियान’ पंचायत के संस्थागत विकास हेतु जिम्मेवार नागरिकों एवं सामाजिक संगठनो द्वारा लिया गया एक पहल है। 'तीसरी सरकार अभियान' पिछले एक दशक से पंचायती राज के सशक्तिकरण एवं गाँव के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। वर्तमान समय में यह अभियान भारत के 15 राज्यों में सामाजिक संगठनों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पंचायतों एवं गांवों को मज़बूत करने में सतत प्रयत्नशील रहा है।

 

झारखंड की आगामी तीसरी-सरकार में जनता की भागेदारी सुनिश्चहित करने के लिए 'झारखंड पंचायत विकास जागरूकता अभियान' की शुरुआत कर दी गयी है। पंचायत-सरकार, अर्थात तीसरी-सरकार, को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए ज़रूरी है कि गाँव-समाज, वार्ड-सदस्य के रूप में अच्छे प्रतिनिधियों का चुनाव करे।

 

अभियान का उद्देश्य
  1. पंचायती राज व्यवस्था के बारे में मतदाताओं को जानकारी देना।
  2. योग्य उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा लें इसके लिए माहौल बनाना।
  3. ग्राम सभा सदस्यों (मतदाताओं) का उत्साहवर्धन करना।
  4. कुछ चुने हुए गावों में ग्राम सभा सदस्यों के द्वारा, बतौर उदाहरण, ग्राम घोषणा पत्र बनवाना।
  5. अभियान केंद्र बनाकर विभिन्न माध्यम से जागरूक लोगों को जानकारी एवं ट्रेनिंग देना।
  6. PESA क़ानून विशेषज्ञों को अभियान से जोड़कर विशेष जागरूकता अभियान चलाना।
  7. निष्पक्ष रूप से, ब्लाक स्तर पर उम्मेदवरों (for ward members) को nomination file करने के लिए counceling एवं technical/legal support
अभियान की कार्य योजना
  1. वार्ड सदस्य के लिए आगे आए उम्मीदवारों को, निष्पक्ष रूप से, 'नामांकन भरने के लिए ज़रूरी सहायता प्रदान करना' एवं तीसरी सरकार में भागेदारी के लिए जनता का उत्साहवर्धन करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। International Centre For Governance Society (ICGS) के सहयोग से अभियान ने जिले स्तर पर न्यायमित्रों की ट्रेनिंग एवं Capacity Building शुरू कर दी है।
  2. प्रत्येक जिले में अभियान को आगे ले जाने के लिए, प्रत्येक जिले से  कम से कम 2 Resource Persons को चिन्हित किया जा रहा है, इनकी Training और Capacity Building के लिए इन्हें राँची स्थित अभियान के War Room में ट्रेनिंग के लिए लाया जाएगा।
  3. IIT मुंबई के द्वारा विकसित WWH Platform को अभियान के लिए , बतौर Helpline service, तैयार कर लिया गया है। अभियान के लिए Whatsapp Bot तैयार कर लिया गया है।
  4. अभियान को जन-जन तक ले जाने लिए campaign song, मार्गदर्शिका pamphlet, व अन्य प्रचार-सामग्री तैयार कर ली गयी है।
  5. अभियान ग्राम-स्वराज्य विडीओ सिरीज़ शुरू करने जा रहा है, जिसमें पंचायती राज्य के विशेषज्ञ सम्बंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
अभियान के सहयोगी के रूप में कार्य

अभियान के सहयोगी के रूप में मुख्य कार्य 

  1. आपके जिले के, आपके प्रभाव/कार्य क्षेत्र के, एक या दो पंचायत के कुछ गाँव में सघन रूप से कार्य करने के लिए चयन करें व अभियान के whatsapp नम्बर (+91) 7856001234 पर सम्पर्क करें।
  2. अपने आप को अभियान के सहयोगी के रूप में तैयार करने के लिए अभियान के द्वारा दी जा रही विशेष ट्रेनिंग में भाग लें, इसके लिए आपको राँची आकर २ दिन की कार्यशाला में भाग लेना होगा। 
  3. वार्ड सदस्य के लिए आगे आए साथियों को अभियान की helpline नम्बर से जोड़ें।
  4. अभियान के लिए सहयोग कर सकने में समर्थ ज़िम्मेवार नागरिकों को अभियान के साथ जोड़ें।
  5. अभियान के द्वारा तैयार campaign song को गाँव गाँव तक ले जाने में, हर गली नुक्कड़ में प्रसारित (PODCAST) करने में अभियान का साथ दें।
  6. अभियान के सम्बंधित नारे व संदेश को वॉल writting के माध्यम से प्रचारित करें।
  7. अभियान के सम्वाद व संदेश को अपने facebook एवं WhatsApp में share करें
  8. अभियान को आगे ले जाने के लिए सुझाव देते रहें।

(+91) 9308112345

drop@waterbankfoundation.com

  • Terms and conditions
  • Privacy policy
  • Cookie policy

Water Bank Foundation Trust © 2023. All rights reserved.